कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित महेश्वरनाथ पांडेय मार्केट में आयोजित सम्मान समारोह में बार एसोसिएशन छिबरामऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कहा गया कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यक्रम के संयोजक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौरक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। अधिवक्ताओं की भूमिका समाज में अत्यंत सम्मानजनक है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बार की एकता, गरिमा बनाए रखने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जीतू, महासचिव पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव दुबे, उपाध्यक्ष प्रथम विनीत त्रिपाठी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.