अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 22 फरवरी को डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। तहसीलों में आयोजित होने वाले इस शिविर में लोगों की अधिकाधिक भागेदारी के लिए प्रचार-प्रसार जारी है। प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुंचने के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायधीश रणंजय कुमार वर्मा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजनी शुक्ला ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए प्राधिकरण में कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवक(पीएलवी) तथा एलएडीसीएस की ओर से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। प्रत्येक तहसील में विधिक सहायता एंव सेवा शिविर के लिए प्री-कैम्...