महाराजगंज, नवम्बर 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय किसान यूनियन का जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना नौवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 नवंबर से लगातार धरना देने के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने सुध नहीं ली है। किसानों ने बुधवार को सक्सेना चौक से धरना स्थल तक न्याय मांगो यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल जरलहा उर्फ तेंदुअहिया में अनुसूचित जाति के 37 किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से कृषि पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन 12-13 वर्ष बाद खतौनी में दूसरा नाम दर्ज हो गया। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। जिला संरक्षक सुरेश चंद्र साहनी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.