बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- संत कृपाल आश्रम में न्याय फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष ललिता पांडे ने समाजसेवा का महत्व बताया। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। वहीं कहा कि समाजसेवा के कार्य करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जिससे लोगों की मदद की जा सके। इस मौके पर अनीता मेहता, रेखा, ममता, सचिन, संगीता, पूनम, नीलम अग्रवाल, नीलम साहनी, अलका आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...