अमरोहा, मई 30 -- नौगावां सादात नगर पंचायत के एक मैरिज हॉल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी 300वीं स्मृति अभियान के तहत सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा व संचालन महामंत्री कृष्ण बहादुर ने किया। मुख्य अतिथि दानिश मलिक व भाजपा के पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि वह एक न्याय प्रिय शासक थीं। उनके राज में प्रजा पूरी तरह सुखी थी। इस दौरान ईओ सलील भारद्वाज, वीरेंद्र सैनी, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, इकराम सैफी, महेश कुमार वाल्मीकि, शमीम अहमद सैफी, शर्मिष्ठा चौहान, भूपेंद्र चौहान, धर्मवीर, पवन कुमार जाटव, पीतम सैनी, सुमित चौहान, सुभाष त्यागी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...