पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के बर्खास्त 251 अनुसेवक अपनी सेवा समायोजन की मांग को लेकर तीन जनवरी से न्याय पद यात्रा सह भिक्षाटन करते हुए रांची गए हैं। बर्खास्त अनुसेवकों का काफिला बुधवार को मांडर पहुंच गई है। बर्खास्त अनुसेवक संघ के जिलाध्यक्ष विवेका शुक्ला ने बताया कि पद न्याय यात्रा में लातेहार में एक बर्खास्त अनुसेवक को कुत्ता ने काट लिया था। वहीं 15 बर्खास्त अनुसेवकों को मांडर तक आने के क्रम में तबियत बिगड़ गई थी। सभी को इलाज कराकर घर वापस भेज दिया है। शेष बचे बर्खास्त अनुसेवक अपनी मांगों को लेकर रांची के लिए आगे बढ़ेगें। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री से बर्खास्त अनुसेवकों की समयोजन करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक दो बर्खास्त अनुसेवकों को आर्थिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.