पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर। बर्खास्त 251 अनुसेवक के न्याय पदयात्रा सह भिक्षाटन कार्यक्रम के तीसरे दिन लातेहार से आगे की यात्रा शुरू हुआ। लातेहार में पदयात्रा में शामिल कमलेश यादव को आवारा कुत्ता ने काट लिया है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्याय पद यात्रा सह भिक्षाटन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष विवेका कुमार शुक्ला ने कहा कि रविवार की रात में न्याय यात्रा में शामिल बर्खास्त अनुसकों ने विश्राम किया। लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने बर्खास्त अनुसेवकों का स्वागत किया। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के समाज सेवी अजीत मेहता एवं परमदेव सिंह ने सभी बर्खास्त कर्मियों का हालचाल पूछा। अजीत मेहता ने आर्थिक सहयोग भी किया। उन्होंने कहा कि ठंड से कई साथी बीमार भी हो जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.