हरिद्वार, जनवरी 1 -- पथरी क्षेत्र के ऐथल गांव स्थित जनरल शाहनवाज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया। खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल महाकुंभ का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार सिंघल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में आसिफ और 800 मीटर दौड़ में खालिद ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में भी जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में आशिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरे दिन आयोजित बालिका वर्ग अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में कुमारी जीनत...