फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- फिरोजाबाद। पीएमश्री स्कूल जसराना के प्रांगण में न्याय पंचायत अतुर्रा की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भूपेन्द्र सिंह खण्ड शिक्षाधिकारी ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्तर बालक वर्ग) की शुरुआत की। 50 मीटर ( प्राथमिक स्तर बालक वर्ग) में प्रथम स्थान रोहित, द्वितीय स्थान करन, तृतीय स्थान गोपाल ने प्राप्त किया। 50 मीटर ( प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग) में प्रथम मंदिरा, द्वितीय ललिता, तृतीय रागिनी रहीं। 100 मीटर दौड़ में (उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग) प्रथम मोहम्मद बारिस, द्वितीय योगेन्द्र एवं तृतीय नीरेश रहा। 100 मीटर दौड़ (उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान स्नेहलता, द्वितीय स्थान ज्योति, तृतीय स्थान भावना का रहा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खोखो, लम्बी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक ( बाल...