संतकबीरनगर, जनवरी 25 -- सेमरियावां। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए शनिवार को ब्लॉक के सभी बारह न्याय पंचायतों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। संविलयन विद्यालय सेमरियावां में आयोजित शिक्षा चौपाल चौपाल कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश निपुण प्रदेश बने। ब्लॉक को निपुण बनाने हेतु सभी का सार्थक सामूहिक प्रयास हो। कक्षावार दक्षतवार आधारित पाठ योजना के अनुसार कक्षाएं संचालित हों। अभिभावकों से कहा कि डीबीटी धनराशि के सदुपयोग बच्चों हेतु करें। शतप्रतिशत उपस्थिति हेतु बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। इस अवसर पर शिक्षक संकुल जफीर अली, मुबारक हुसैन, विनय मिश्रा, शमा अजीज खान, नुजहत बतूल, ...