प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- झूंसी। न्याय नगर पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस 'द समिट 2025-26' बुधवार को फिट इंडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंदावा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम कुमार एवं आरएस बेदी ने किया। विद्यालय के अध्यक्ष निशीथ वर्मा, सचिव सुचित्रा वर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. बुशरा मुस्तफा ने अतिथियों का स्वागत किया। हाउस वार आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना श्रीवास्तव, राहुल मध्यान और खेल प्रभारी माशूक खान व दीपेश पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...