मैनपुरी, फरवरी 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में पुलिस लाइन के मैदान पर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता, उपकरण, ऋण स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां दी गईं। शिविर में जिला जज रूपेश रंजन ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श और विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का है। शिविर में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। जिला जज ने कहा कि किसी भी राज्य की सफलता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर निर्भर करती है। पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता तो न्याय की अवधारणा अधूरी रह जाती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अंतरआत्मा के प्रति जागरू...