बगहा, दिसम्बर 15 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी राजेश कुशवाहा ने अपने बेटे की हत्या ससुराल वालों के द्वारा करने की आशंका को लेकर न्याय के लिए इन दिनों दर-दर भटक रहे हैं। मामला मई 2025 की है। तब से अब तक न्याय के लिए राह निहार रहे हैं। हालांकि इस मामले में बेतिया नगर थाने में अगस्त 25 में ही दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता ने इस मामले में बताया कि अप्रैल 2023 में अपने पुत्र अर्जुन कुमार की शादी रामेश्वर महतो की पुत्री रबीता कुमारी ग्राम भतुहवा थाना मानपुर जिला पश्चिमी चंपारण से की थी। शादी के लगभग 6 माह के बाद बहु हमेशा अपने मैके ही रहने लगी। इस दौरान अप्रैल 2025 में उनका बेटा अर्जुन अपने ससुराल चला गया। जहां लगभग 15 दिनों तक रहा। इस दौरान अपनी पत्नी का गलत संबंध दूसरे लड़के के साथ होने की सूचना मिली। जिस पर ...