कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में बुधवार को नव निर्वाचित अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव मुख्य अतिथि के रुप में रहे। वहीं जिले के अफसरों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। यहां डीएम ने कहाकि हम सबका लक्ष्य सिर्फ एक है कि हर व्यक्ति को न्याय मिले। अकबरपुर अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष बिपिन चंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष रुचि यादव, महामंत्री व्रजेश पाल, अयूब खान समेत पदाधिकारियों को बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे डीएम कपिल सिंह ने कहाकि हम सबका उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाना है। इसको लेकर किसी तरह का कोई मतभेद नहीं होना चाहिये। अधिवक्ताओं ने कुछ समस्याओं को उल्लेख किया है। जनपद स्त...