फतेहपुर, दिसम्बर 31 -- जाफरगंज। लंबे समय से क्षेत्र के फरियादियों को जिला मुख्यालय का आवागमन करना पड़ रहा है। लेकिन आने वाले समय में उन्हें इस समस्या से निजात मिल सकेगी। दरअसल गढ़ी गांव के पास होने वाले सीओ कार्यालय के निर्माण का काम पूरा होने के बाद कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा जिससे लोगो को राहत मिल सकेगी। न्याय पाने के लिए क्षेत्रवासियों को सीओ कार्यालय में फरियाद करने को करीब 45 किमी का चक्कर काटकर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय आना पड़ता है। लेकिन गत वर्ष उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई दो प्रयागराज द्वारा सीओ कार्यालय व आवास का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया जिसको मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जा चुका है। बताते हैं कि क्षेत्र के जोनिहा-अमौली मार्ग स्थित गढी गांव के समीप पीडब्ल्यूडी द्वारा सीओ कार्यालय व आवास का...