गढ़वा, नवम्बर 6 -- गढ़वा। खरौंधी थाना क्षेत्र की युवती न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उसने एसपी को आवेदन देकर रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव निवासी राहुल कुमार के द्वारा झांसा देकर 2023 से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि राहुल दो महीना दिल्ली में और छह महीना गुजरात में साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो गुजरात के ही एक मंदिर में अपने परिजनों के सामने शादी की। उसके कुछ दिन बाद वह अपने घर बहियार कला लाया। उसके बाद से गढ़वा में अलग-अलग जगह पर किराए के मकान में रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले कुछ दिनों से उसने बात करनी बंद कर दी है और साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं है। उसने बताया कि उसकी शिकायत कई बार गढ़वा महिला थाना और गढ़वा थाना में की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि अब उसे र...