बरेली, फरवरी 23 -- श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में रविवार को न्याय के देवता शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से हुई। मंदिर के महंत सुशील पाठक ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित हुई। धार्मिक अनुष्ठान सांगबेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेश चन्द्र शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूर्ण किया गया। तुलसी नगर निवासी तिशा सक्सेना के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.