गढ़वा, नवम्बर 15 -- मझिआंव। थाना अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी लगभग 71 वर्षीय विश्वनाथ राम ने पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में लिखा गया है कि उनके जमीन पर विवाद चल रहा था। उक्त भूखंड पर विपक्षी झारखंड पुलिस का जवान सुनील राम, अनिल राम सहित अन्य लोगों के द्वारा बलपूर्वक मकान बनाया था रहा था। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया था। सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि सीओ के द्वारा लिखित निर्देश मिलने के बाद ही अग्रेत्तर कार्रवाई होगी। बीडीओ सह सीओं कनक ने बताया कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...