फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी का बखान किया। साथ ही भाजपाईयों द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में देश भक्ति की झलक दिखाई दी। तिरंग यात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। जिला प्रभारी ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर न्याय की प्रतिमूर्ति थी बताया कि उनके पुत्र माले राव के रथ से एक गाय का बछड़ा घायल हो गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, जिस पर वह अपने पुत्र को भी सजा देने से पीछे नहीं रही। बताया कि उन्होंने लोककल्याण को लेकर कुएं, बावड़ी के साथ ही सड़कों व छाया के लिए वृहद पौधरोपण कार्य अनवरत किए। वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को चलाया, उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.