पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। लोगों को तेज और नि:शुल्क न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मानना है कि लोक अदालत उन लोगों के लिए वरदान है जो सालों से अपने मामलों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यहां मामले बिना किसी अतिरिक्त शुल्क, कम समय में और आपसी सहमति से निपटाए जाते हैं। शुक्रवार को इसके प्रचार-प्रसार के लिए सिविल कोर्ट परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। इस वाहन को प्रधान जिलााजज कन्हैयाजी चौधरी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई। यह वाहन जिले के अलग-अलग इलाके में जाकर लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा ताकि अधिक संख्या में लोग इसका फायदा उठा सके। अदालत की कार्रवाई सुबह दस बजे से शुरू होग...