धनबाद, सितम्बर 12 -- झरिया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद की टीम ने लोदना 8 नम्बर बस्ती का दौरा किया। जिला सचिव संजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने दौरा किया। घर ढहने से मृत दो बच्चों और एक युवक के परिजनों से टीम मिली। टीम ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली । तथा बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पुनर्वास देने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई जर्जर मकान अब भी खतरनाक स्थिति में हैं, जिन्हें लेकर समय रहते कार्रवाई जरूरी है। जिसमें टीम में शामिल थे, अल्पसंख्यक सचिव फिरोज अलम, संगठन सचिव बैजनाथ पंडित, मुद्रिका पासवान और लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...