रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रोक लगाए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था की गरिमा को कायम रखा है। यह सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देने का दिन नहीं है, बल्कि यह अदालत द्वारा अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन है। जिस तरह से हाल के दिनों में फैसले सामने आए, उससे न्यायपालिका की साख को ठेस पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। राजेश ठाकुर ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि केवल जमानत पर रोक लगाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि सत्ता की हनक और राजनीतिक रसूख के आधार पर अपराधियों को राहत देने की कोई भी कोशिश संविधान और न्याय के म...