रामपुर, जनवरी 7 -- तहसील के एसडीएम न्यायालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे न्यायिक बहिष्कार को बार एसोसिएशन ने गुरुवार तक के लिए बढ़ाते हुए जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। साथ ही बैठक में बार के नए चुनाव 15 जनवरी को कराने का निर्णय भी लिया गया। बीती 29 दिसंबर को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान की अध्यक्षता में सारे अधिवक्ताओं ने बैठक करने के बाद तीन दिन तक न्यायिक कार्य बंद रखने की घोषणा की थी। साथ ही नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला था और तहसील में विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन भेजा था। मंगलवार को वकीलों ने तहसील स्थित अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें न्यायिक बहिष्कार की समीक्षा की गई और इसे गुरुवार तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही फैसला हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.