गोपालगंज, फरवरी 20 -- गोपालगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय धीरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सीजेएम तक के न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें न्यायिक पदाधिकारियों को अपने अपने न्यायालयों से अधिकाधिक सुलहनीय प्रकृति के वादों को चिन्हित कर उनमें अतिशीघ्र नोटिस तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपने न्यायालयों के चिन्हित वादों में पक्षकारों के बीच प्री सिटिंग कर वादों को अधिकाधिक निष्पादन योग्य तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में एसीजेएम गोपाल प्रसाद गुप्ता, पल्लवी मौर्या, प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.