महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में न्यायिक क्षेत्र में करियर और संविधान में महिलाओं के अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग की सहायक आचार्य डॉ. वंदना सिंह रहीं। करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल ने बताया कि भारत में न्यायिक क्षेत्र से जुड़े करियर इस समय बेहद मांग में हैं। पहले जहां इस क्षेत्र में पारम्परिक रूप से वकालत या न्यायाधीश ही करियर के रूप में उपलब्ध था, वहीं अब विधि के छात्र बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज साइबर कानून, पर्यावरण कानून, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स कानून, कॉर्पोरेट आदि क्षेत्रों में विधि विशेषज्ञों की बहुत मांग है। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.