कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। पुलिस पर निर्दोष अधिवक्ताओं संग मारपीट, उत्पीड़न और झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं के हितों को लेकर मांग की। भयमुक्त वातावरण में काम करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को अविलंब लागू करने, लखनऊ जनपद में निर्दोष अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने और मथुरा में अधिवक्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और पुलिस अफसरों संग बनाई गई समन्वय समिति को क्रियान्वित करने की मांग की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से दि लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह व कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.