गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज,विधि संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से अलग रहने के निर्णय को जिला विधिज्ञ संघ ने वापस ले लिया है। ऐसे में अब मंगलवार को भी वकील कोर्ट में अपना काम सामान्य दिनों की भांति ही करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि भारतीय विधिज्ञ संघ तथा बिहार राज्य विधिज्ञ संघ के निर्देश पर प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संसोधन बिल को वापस ले लिया गया है।मालूम हो कि गत शुक्रवार को संघ की हुई आमसभा में प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ 25 फरवरी को कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.