पौड़ी, जून 22 -- जिला मुख्यालय पौड़ी में न्यायिक अफसरों व कर्मचारियों ने रविवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। जहां अफसरों व कर्मचारियों ने परिसर व आस पास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर पालिका के सुपुर्द किया। साथ ही कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जिला जजी परिसर में जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में सफाई अभियान आयोजित हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका, वन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से परिसर व आस पास के क्षेत्र में फैले कचरे को जमा किया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक कचरे को यहां वहां न फैंकने को कहा। कहा कि प्लास्टिक कचरा जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं इससे अप्रत्यक्ष रूप मनुष्य और जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की पहल पर ...