लखनऊ, मई 16 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा-2022 बैच के 111 नवनियुक्त प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश (अवर खंड) से मुलाकात की। उनके साथ न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। निष्ठा, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आत्मचिंतन के माध्यम से अपनी न्यायिक दृष्टि को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार डॉक्टर व्यक्ति के शरीर का इलाज कर उसके रोगों का निदान करता है, ठीक उसी प्रकार एक न्यायाधीश समाज की बुराइयों का उपचार कर उसे स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि हर युवक को शपथ लेनी चाहिए कि वह न तो दहेज लेगा और न ही देगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.