प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- प्रतापगढ़। कंधई थानाक्षेत्र के तिवारीपुर निवासी गोपालजी तिवारी बिहार प्रांत में न्यायिक अधिकारी हैं। शनिवार शाम उनके बेटे अगम तिवारी घर आए तो सभी ताले टूटे थे। अगम का कहना है कि उनके पिता का रिटायरमेंट था। दो दिन पहले सारा सामान बिहार से लाकर घर में रख दिया गया था। लगभग 10 लाख की चोरी हुई है। जिसमें नकदी, जेवर व घरेलू सामान शामिल हैं। तहरीर मिलने पर कंधई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिसवालों के मुताबिक चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है, तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...