गिरडीह, जनवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। न्यायिक दण्डाधिकारी सह प्रधान दण्डाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड बबीता मित्तल के कार से छेड़छाड़ किये जाने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कार न्यायिक दण्डाधिकारी के पति प्रभात कुमार सिंह के नाम से है। इस संबंध में न्यायिक दण्डाधिकारी के वाहन चालक नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी विक्रम आदित्य की शिकायत पर दर्ज की गई है। विक्रम का कहना है कि कार सिरसिया ब्लॉक के अंदर स्थित शिव मंदिर के विपरीत डी-ब्लॉक में स्थित क्वार्टर संख्या डी-21 के बाहर कैंपस के अंदर खड़ी थी। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत रूप से कैम्पस में प्रवेश कर उक्त वाहन के चारों पहियों की हवा निकाल दी गई। साथ ही हवा भरने वाला नोजल भी निकाल दिया। दाहिने तरफ का साइड मिरर मरोड़कर तोड़ दिया और कार के न...