बेगुसराय, मार्च 23 -- मंझौल। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मंझौल अमित दयाल का स्थानांतरण किशोर न्याय बोर्ड भागलपुर में प्रधान मजिस्ट्रेट के रूप में किया गया है। वर्तमान में इनके जगह पर किन्हीं न्यायिक पदाधिकारी के पदस्थापन की सूचना नहीं है। वहीं मो. शाहनवाज आलम सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम मंझौल बेगूसराय का भी स्थानांतरण सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम बांका के रूप में पूर्व में किया गया था। इनके स्थान पर अवनिन्दर प्रकाश सिविल जज कम ऐसीजेएम सीतामढ़ी का पदास्थापन अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय मंझौल में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...