मथुरा, फरवरी 24 -- बार एसोसिएशन की ओर से शोकसभा सोमवार को अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुयी। जिसमें अपर जिला जज तृतीय ब्रह्मतेज चतुर्वेदी के रविवार को हुए निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। न्यायिक अधिकारियों ने भी मृत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनपद न्यायालय में बतौर एडीजे तृतीय रहे ब्रम्हतेज चतुर्वेदी का रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिस पर अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवगंत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। शोकसभा में दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहेंगें। शोकसभा का संचालन सचिव मनोज कुमार शर्मा द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.