बदायूं, मई 9 -- दहेज प्रताड़ना मामले की तारीख पर न्यायालय आई एक महिला के साथ मारपीट की गई। घटना सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में के न्यायालय के बाहर की है। यहां थाना कादरचौक क्षेत्र के खिरिया बाकरपुर गांव की रहने वाली रिंकी गुरुवार को न्यायालय तारीख पर आईं थी। जैसे ही वह तारीख कर न्यायालय से बाहर निकली तभी ससुरालियों ने हमला कर मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गईं। इसके बाद परिवार व पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। रिंकी ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ जिले के बावन थाना क्षेत्र निवासी हेमंत से हुई थी। रिंकी का पति और ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को उसी मामले की सुनवाई थी। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलते ही रिंकी पर ससुराल पक्ष के पांच...