समस्तीपुर, जनवरी 4 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी डीह निवासी नरेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वह न्यायालय वारंटी था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के कोरबद्धा पतैली गांव से उजियारपुर पुलिस ने जगदीश सहनी के पुत्र अरुण सहनी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वह एसडीजेएम कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे का वांछित वारंटी था। वहीं कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव से शुक्रवार की रात पुलिस ने वारंटी रघुनाथ साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...