महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला एवं सत्र न्यायालय महराजगंज के न्यायालय भवन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया गया। मानस पाठ में मुख्य अतिथि जिला जज अरविन्द मलिक संग अन्य न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने अपने सहभागिता सुनिश्चित की। मानस पाठ में महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी यजमान की भूमिका में हैं। अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने रामचरित मानस को मानव के लिए अनुकरणीय आदर्श जीवन शैली बताया है। नवीन जनपद महराजगंज के सृजन के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय महाराजगंज का न्यायिक कार्य 2 नवंबर 1990 से किराए के भवन में शुरू हुआ। कालांतर में जिला मुख्यालय में न्यायालय परिसर व न्यायालय भवन के निर्माण के बाद 17 फरवरी 2007 से न्यायालय-भवन में न्यायिक कार्य संपादित होना ...