बागेश्वर, फरवरी 24 -- कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार देर शाम तक विकास प्राधिकरण की अष्टम अवस्थापना समिति की बैठक चली। महात्मा गांधी पार्क एवं जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, तहसील परिसर बागेश्वर स्थित सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण, मीटिंग हॉल के समीप शौचालय निर्माण, परिसर में चिल्ड्रन पार्क निर्माण तथा जिला कार्यालय परिसर में महिला एवं पुरुष शौचालयों के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। आयुक्त दीपक रावत ने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिला स्तरीय विकास प्राध...