किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जैसे मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए किशनगंज जिले में विशेष एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को किशनगंज न्यायालय परिसर में विशेष एनसीडी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया, जहां माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, कोर्ट गार्ड एवं आम नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। स्वास्थ्य जांच से बढ़ रही जागरूकता: विशेष शिविर के दौरान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अधिवक्ताओं ने अपने-अपने ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), ब्लड शुगर (डायबिटीज) एवं बीएमआई की जांच कराई। इस दौरान कोर्ट परिसर में उपस्थित लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। 30 वर्ष से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.