अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा। न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अभियान शुरू किया गया। एएस चेक टीम, डॉग स्क्वॉड और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अभियान में हिस्सा लिया। टीमों ने न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच की। सभी से आने का कारण पूछा। सुरक्षा उपकरणों की जांच में मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। डीएफएमडी, एचएचएमडी और हैंड सेट की कार्यप्रणाली भी परखी गई। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभियान में न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक, अग्निशमन दल, एएस चेक टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...