बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के समस्त न्यायिक परिसरों की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा खुद न्यायालय परिसर पहुंचे। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सघन चेकिंग हो। सुरक्षा ऑडिट के दौरान परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के 'कवरेज एरिया' और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात कार्मिकों को ड्यूटी के दौरान उच्च सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...