फिरोजाबाद, मई 22 -- थाना एका क्षेत्र में शादी के कुछ दिनों के बाद दुल्हन घर के जेवर नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने न्यायालय से न्याय की गुहार की। न्यायालय ने दुल्हन सहित चार को तलब किया है। पीड़ित सुभाष का कहना है कि उसके पहचान वाले शम्भू ने उससे कहा कि उसके मिलने वाले व्यक्ति हैं उनकी नजर में एक लड़की है तुम्हारी शादी करा देंगे। उसने विश्वास कर शादी के लिए हाँ कर दी। शम्भू ने उसकी मुलाकात अजय, विजेन्द्र से करायी। उन्होंने सुभाष व उसके पिता से डेढ़ लाख रुपये नगद वीडियो बनाते हुए दे दिए थे। सुभाष का आरोप है कि उन्होंने षड्यन्त्र के तहत लुटेरी दुल्हन आरती पुत्री मुन्नीलाल, मुन्नीलाल व भागवनी देवी को लेकर वसुन्धरा आए। उसकी शादी 11 अप्रैल 2024 को सभी लोगों ने मिलकर करा दी। शादी के बाद आरती उसके घर आयी और बारह दिन रुकी। उसको लाड़-प्यार से रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.