शामली, जुलाई 17 -- नगर श्री रामलीला प्रकरण में सिविल जज (जू.डी.) कैराना ने जिला न्यायाधीश, जनपद के माध्यम से सिविल जज (सी०डी०) जनपद न्यायालय,जिला सहारनपुर को वाद संख्या 88/2025 प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मण्डप ट्रस्ट बनाम उत्तर प्रदेश सरकार में उल्लेखित पत्रावलियों का निरीक्षण कर आख्या के संबंध में एक न्यायालय का आदेश भेजकर दोनों पत्रावली निरीक्षण अमीन रिपोर्ट मंगाई है। प्रकरण में आदेश दिया कि वाद संख्या 88/2025 प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मण्डप ट्रस्ट बनाम उत्तर प्रदेश सरकार न्यायालय सिविल जज (जू.डी.) कैराना में लंबित है। उक्त वाद में वादी द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र संख्या 12 ग न्यायालय द्वारा स्वीकार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...