समस्तीपुर, फरवरी 7 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा गांव में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग, आगजनी और महिला के साथ दुर्व्यहार से संबंधित परिवाद में न्यायालय ने विभूतिपुर थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। इस संबंध में खोकसाहा गांव की पीड़िता द्वारा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम रोसड़ा के न्यायालय में दायर परिवाद के आलोक में यह आदेश निर्गत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...