सहारनपुर, फरवरी 19 -- जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ एसीजेएम देवबंद ने कुर्की के वारंट जारी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें न्यायालय में सरेंडर करने की हिदायत की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिरगपुर में बीते वर्ष खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें अमित सहित कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अमित की तहरीर पर गांव के ही जगपाल, अनीस, नीटू, शुभम और आदेश के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीडित पक्ष द्वारा पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाने के बाद डीआईजी सहारनपुर ने उक्त प्रकरण की जांच मुजफ्फरनगर सदर कोतवाली को सौंप दी थी। मुजफ्फरनगर पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने देवब...