मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। न्यायालय को गुमराह करने के आरोप में भोला मंडल को नगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसर का फर्जी हस्ताक्षर कर न्यायालय में पत्र भेजने का एक हैरतअंगेज मामला पिछले सप्ताह सामने आया था। इस मामले में तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई थी। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि भोला मंडल नामजद अभियुक्त है। वह फिरार चल रहा था। दारोगा सुनीता गुप्ता ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसपर उत्पाद मामलों के अनन्य विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में पुलिस अफसर का फर्जी हस्ताक्षर कर कोर्ट को गुमराह करने के लिए निबंधित डाक से पत्र भेजने का आरोप है। विशेष न्यायाधीश गोरखनाथ दुबे ने पुलिस अफसर प्रिंस कुमार को तलब किया तो मामले का खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.