देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ समेत विभिन्न कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद देवरिया में भी अलर्ट रहा। दीवानी कचहरी गेट पर पुलिस ने लोगों की जांच की और जांच के बाद ही अंदर जाने दिया। ऐसे तो दीवानी न्यायालय में सुरक्षा का पहले से ही पुख्ता इंतजाम रहता है। हर दिन पुलिस जांच करती है और हर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखती है। लेकिन शुक्रवार को पुलिस खास चौकन्ना नजर आई। विभिन्न जिलो में कोर्ट को उडाने की मिली धमकी के बाद देवरिया जिले में भी अलर्ट नजर आया। पुलिस की जांच तेज हो गई। दीवानी कचहरी गेट से गुजरने वाले हर व्यक्ति की पुलिस सतर्कता से जांच करती हुई नजर आई। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को यहां कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया और न ही संदिग्ध व्यक्ति ही मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.