पाकुड़, जून 15 -- व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के सब जज 1 विशाल मांझी के न्यायालय में लंबित टाइटल एग्जीक्यूशन केस 1/16 धनेश्वर टुडू वगैरह बनाम जोएल हेम्ब्रम वगैरह में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस मामले में स्व. धनेश्वर टुडू के वंशज पुत्र को नेशांत टुडू वगैरह को दखल दिलाया गया। दखल दिहानी का कार्य महेशपुर अंचल के हल्का संख्या 9 अंतर्गत मौजा रघुनाथपुर, थाना संख्या 170 में 28 नंबर जमाबंदी में 18 प्लॉट में किया गया। दखल दिहानी के दौरान एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट गोपाल कृष्ण कुंवर, नजीर कामेश्वर दास, अनुसेवक रामाशंकर, अंचल अमीन उमाकांत यादव और महेशपुर के प्रतिनियुक्त पुलिस बल उपस्थित थे। विपक्षी जोएल टुडू जो स्वयं प्रधान थे। उन्होंने काफी विरोध किया, लेकिन महेशपुर थाना प्रभारी के समझाने पर दखल दिहानी कार्य कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...