बदायूं, मई 3 -- सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट के आदेश पर कुंवरगांव में युवक को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित रक्षपाल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की, जिससे परेशान होकर उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बरेली जिले के आंवला कोतवाली के धर्मपुर के रहने वाले रक्षपाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा रावेंद्र 22 अगस्त 2023 की रात करीब नौ बजे बहन के घर बदायूं के दातागंज कोतवाली के गांव पुरैनी से लौट रहा था। तभी कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कैली मोड़ के पास चार लोगों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। मारपीट करने के बाद उसे खेतों में घसीटते हुए ले गए और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली के छर्रे रावेंद्र के सीने और कंधे में लगे जिससे वह गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.