लखीसराय, फरवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पचना रोड स्थित हाजी मार्केट के सामने रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब न्यायालय के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने एक दुकान को खाली कराने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई किराया विवाद के लंबे समय से चले आ रहे मामले में की गई, जिसमें मकान मालिक और दुकानदार के बीच न्यायालय में मामला विचाराधीन था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजी मार्केट के आगे में स्थित यह दुकान श्याम सुंदर टिंबरेवाल की संपत्ति है, जिसे उन्होंने ओमप्रकाश वर्मा को किराए पर दिया था। ओमप्रकाश वर्मा उक्त दुकान में सोने-चांदी का व्यवसाय कर रहे थे। समय के साथ किराए को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया, जो अंततः न्यायालय तक पहुंच गया। मामले की सुनवाई निचली अदालत से होते हुए उच्च न्यायालय तक गई, जहां से अंतिम आदे...