प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- कुंडा कोतवाली के टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी हनुमत सिंह उर्फ अन्नू सिंह ने न्यायालय में वाद दायर किया। घर से करीब एक किमी दूर भीटा टिकरिया के पास इंटरलॉकिंग ईंट बनाने की फैक्टरी है। 14 जुलाई 2025 को गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी ईंट फैक्टरी में लगे जेनरेटर की बैटरी, गैस सिंलेडर, चूल्हा, खाने पीने का बर्तन, पंखे, कारखाने में रखा 2600 रुपये नकद चोरी कर लिया। आरोपितों से चोरी का सामान बरामद भी हो गया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। बल्कि उसे थाने बुलाकर पुलिस परेशान करती रही। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मिंटू भारती, राजेश सोनकर उर्फ पंडित, गब्बर भारती को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.